टीम
आएशा जी खां: लाहौर, पाकिस्तन की निवासी आएशा एक पत्रकार, कवि और लेखक हैं. आएशा हिंद-पाक मैत्री के लिए हमेशा सक्रिय रहती हैं. पाकिस्तान और दुनिया के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं के उनके लेख छपने रहे है. हाल ही में ‘बिल्डिंग ब्रिजेज’ नामक उनका कहानी संग्रह आया है. आएशा सरोकार के अंग्रेजी संस्करण के संचालन से जुड़ी हैं. आएशा का ई मेल पात है ayeshazeekhan@live.com.
भाश्वती घोष: भाश्वती अंग्रेज़ी, बांग्ला और हिंदी में समान रूप से लिखती है. 2009 में इन्हें अनुवाद के लिए चार्ल्स वॉलेस (इंडिया) ट्रस्ट फेलॉशिप प्रदान किया गया. भाश्वती फिलवक़्त प्रख्यात मूर्तिकार और चित्रकार रामकिंकर बैज पर आधारित बांग्ला पुस्तक के अंग्रेज़ी अनुवाद पर कार्यरत् हैं. आजकल कनाडा के टोरंटो शहर में रह रही भाश्वती सरोकार के बांग्ला संस्करण का संपादन कर रही हैं. भाश्वती का ई मेल पता है bhaswati@sarokar.net.
फ्रैंक हुजुर: क्रिकेटर इमरान खान की जीवनी ‘इमरान वर्सेस इमरान : द अनटोल्ड स्टोरी’ लिखने वाले फ्रैंक अंग्रेजी के लेखक और इंडिपेंडेंट जर्नलिस्ट हैं. फ्रैंक सरोकार के संस्थापकों में से हैं. इन्होंने सरोकार के लिए ख़ास तौर से हिन्दुस्तानी में लिखना आरंभ किया. फ्रैंक फिलहाल कुछ और फिक्शन व नॉन फिक्शन पर काम कर रहे हैं. फ्रैंक का ई मेल पता है frankhuzur@gmail.com.
शफीकुर रहमान ख़ान: दिल्ली में रह रहे शफीकुर रहमान ख़ान एक सामाजिक कार्यकर्ता और ‘इंपॉवर पीपुल’ के संस्थापक हैं. ऑनर किलिंग और मानव तस्करी को लेकर पिछले छह-सात सालों से काम कर रहे हैं. सामाजिक मसलों पर चिंतन और लेखन में दिलचस्पी रखने वाले शफीक साहब सरोकार के सह संपादक हैं. इनका ई मेल पता है srkhan83@gmail.com.
डॉ0 लेनिन रघुवंशी: लेनिन ‘मानवाधिकार जन निगरानी समिति’ के महासचिव हैं और वंचितों के अधिकारों पर इनके कामों के लिये इन्हें ‘वाइमर ह्युमन राइट्स अवॉर्ड’, जर्मनी एवं ‘ग्वांजू ह्युमन राइट्स अवॉर्ड’, दक्षिण कोरिया से नवाज़ा गया है. लेनिन आरंभ से न केवल सरोकार के साथ हैं, बल्कि सरोकार के लिए लगातार मानवाधिकार रिपोर्टिंग करते हैं. इनकी कई रिपोर्टों पर प्रशासनिक कार्रवाई हुई है. लेनिन का ई मेल पता है pvchr.india@gmail.com.
श्रीप्रकाश: हंस, अमर उजाला, दिल्ली मिड डे आदि पत्र-पत्रिकाओं और नैफरे एवं इन्साफ जैसे सामाजिक नेटवकों में काम कर चुके श्रीप्रकाश फिलहाल मीडिया एक्टिविज्म पर केन्द्रित एक समूह मिसाल से जुड़े हैं. दिल्ली और इंदौर में रहते हैं. अवधारणा-काल से सरोकार के अंग हैं. श्री प्रकाश का ई मेल पता है samvadik@gmail.com.





