सहयोग

सरोकार के मक़सद से यदि आप सहमत हैं तो हम आपसे कुछ सहयोग की उम्‍मीद भी करते हैं. सच है कि कुछ लोगों ने इस पोर्टल को शुरू करने की पहल की है लेकिन  इसको चलाने और इसकी निरंतरता बनाए रखने में हमें आपके सहयोग की दरकार है. आपकी रचनाशीलता और सृजनात्‍मकता सरोकार को संबल और गति प्रदान करेगी.

इस वक्‍़त सरोकार को देश के दूर-दराज़ के इलाक़ों से प्रतिनिधियों की ज़रूरत है. दूर-दराज़ और हाशिए पर पड़े सवालों और मसलों को उठाने में आपकी अहम भूमिका हो सकती है. ऐसा करके न केवल आप व्‍यापक जनसमुदाय से संपर्क स्‍थापित कर रहे होंगे बल्कि मानीख़ेज पत्रकारिता में आप अपने लिए भी एक मुकाम बना रहे होंगे.

वैसे मित्रों और सहयोगियों की ज़रूरत है जो सरोकार के लिए छोटा-मोटा अनुवाद कर सकें. ज़रूरी सामग्री अंग्रेज़ी के अलावा अन्‍य भारतीय भाषाओं में भी प्रचूर मात्रा में उपलब्‍ध हैं. पर भाषाई बेडियों के चलते हम उसे व्‍यापक जनसमुदाय तक पहुंचाने से चूक जाते हैं. ऐसे में दुभाषिये या बहुभाषिये मित्रों की कमी खलती है. आपसे निवेदन है कि आप अपने क़ीमती वक्‍़त में से थोड़ा सरोकार के लिए निकालें और यदा-कदा अपने आसपास मौज़ूद सूचनाओं, हो रही घटनाओं का हिन्‍दी तर्जुमा करके editor@sarokar.net पर भेजें. फिलवक्‍़त सरोकार की हैसियत नहीं है पारिश्रमिक देने की लेकिन यक़ीन मानिए, आपके सहयोग के लिए आपको समुचित क्रेडिट तो दिया ही जएगा. आप सरोकार समूह का अभिन्‍न अंग होंगे.

आपका शुक्रिया

अपनी टिप्पणी छोड़ें

XHTML: आप अपने कमेंट में निम्न HTML टैग भी इस्तेमाल कर सकते हैं: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <strike> <strong>

कॉपीराइट © 2011 सरोकार. सर्वाधिकार सुरक्षित।

तकनीकी सहयोग शैलेश भारतवासी, नन्‍दीप माली.